Breaking
Sun. Nov 8th, 2026

*धतकीडीह से चेलाबेड़ा प्राथमिक विद्यालय तक बनेगी 1000 फीट पीसीसी सड़क, भूमि पूजन संपन्न*

चाईबासा: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के वाई-19 अंतर्गत धतकीडीह से ग्राम प्राथमिक विद्यालय चेलाबेड़ा तक विधायक निधि से बनने वाली लगभग 1000 फीट लंबी पीसीसी सड़क का भूमि पूजन सह शिलान्यास समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

कार्यक्रम में ग्राम पुजारी ने वैदिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और टोले को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ना प्राथमिकता है। धतकीडीह से चेलाबेड़ा प्राथमिक विद्यालय तक पीसीसी सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से विद्यालय जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय लोगों को बरसात सहित अन्य मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा और इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

शिलान्यास समारोह में विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, ग्राम मुंडा जादू नाथ नायक, अशोक नायक, जगदीश नायक, अजय नायक, मिथिलेश नायक, मुरारी नायक, नारांगा बांडरा, लक्ष्मी नायक, अंजली नायक, झामुमो नगर अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन, सनी खान और सलीम खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित थे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Post