Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

5 दिन में दूसरी बार टाटा वर्कर्स यूनियन के ज्ञान रंजन ने सिंगल डोनर प्लेटलेट कैंसर पीड़ित मरीज के लिए दान किया

जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के कैंप ऑर्गेनाइजर टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर ज्ञान रंजन श्रीवास्तव ने 5 दिन में दूसरी बार ब्लड सेंटर कैंसर पीड़ित मरीज के लिए बी नेगेटिव (b-) सिंगल डोनर प्लेटलेट दान कैंसर पीड़ित मरीज की जान बचाने के लिए किया गया ।आज ज्ञान रंजन का का 50 वा दान है। ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी एवं सुनील आनंद ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।सुनील आनंद का कहना है कि पशु बलि एवं नरबलि का क्या करना होगा परमात्मा को खुश करने के लिए बलि देना तामसिक पूजा है, अर्ध विकसित समाज की पूजा है। परमात्मा को खुश करने के लिए उनके जो बच्चे हैं उनकी सेवा करनी है जीव जंतु की सेवा करनी है। जितने भी रक्तदाता जो रक्तदान करते हैं सभी ईश्वर कोटि के मनुष्य होते हैं उनके अंदर भाव होता है हे परम पुरुष हम इसलिए रक्तदान करते हैं हम इसलिए सेवा करते हैं कि तुम खुश होते हो तेरे खुशी में ही सब कुछ है इसके लिए हमको कष्ट भोग करना भी पड़े तो उसके लिए कोई बात नहीं परमात्मा ।यह सबसे बड़ा निष्काम कर्म है ब्लड दान से बड़ा निष्काम कर्म और कुछ नहीं परमात्मा के जो बच्चे हैं जो हॉस्पिटल में है उनके कष्ट निदान के लिए हम प्लेटलेट दान कर रहे हैं भले जिनके लिए प्लेटलेट दान हो रहा है वह खुश हो या ना हो लेकिन परमात्मा जरूर खुश होते हैं क्योंकि उन्ही के बच्चे के लिए यही प्लेटलेट दान किया जा रहा है यही है निष्काम कर्म योग। प्लेटलेट दान की प्रक्रिया दाता का प्लेटलेट काउंट डेढ़ लाख से ज्यादा होना चाहिए। सब प्रक्रिया लगभग एक घंटा से ज्यादा होता है।

Related Post