चाईबासा: कांग्रेस भवन, चाईबासा में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद कार्तिक उरांव की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और देश तथा समाज के विकास में उनके योगदान को याद किया।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि कार्तिक उरांव का जीवन संघर्ष, समर्पण और जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए लगातार प्रयास किया। साथ ही समाज को जागरूक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
त्रिशानु राय ने कहा कि कार्तिक उरांव के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनके जीवन से समाज के उत्थान और जनसेवा के लिए प्रेरणा मिलती है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
इस अवसर पर ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, राजेन्द्र कच्छप, सुरसेन तोपनो, जुम्बल सुंडी, जय किशन सालबुनियां, सुशील दास, सूर्या लाल सिंकु और विनोद खंडाईत उपस्थित थे। सभी ने कार्तिक उरांव के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

