Breaking
Tue. Jul 28th, 2026

पद्मश्री हांसदा का निधन अपूरणीय क्षति-डाॅ.अजय

जमशेदपुर

 पद्मश्री दिगंबर हांसदा का आज सुबह जमशेदपुर में निधन हो गया.वे जमशेदपुर के लालबहादुर शास्त्री काॅलेज के प्राचार्य एंव आदिवासी समाज के गौरव कहे जाते थे.डॉ अजय कुमार ने जमशेदपुर के शिक्षाविद सह पद्मश्री हांसदा के निधन पर शोक व्यक्त किया है.डॉ.अजय ने कहा कि पद्मश्री हांसदा एक प्रख्यात लेखक,विद्वान,महान कवि,सामाजिक कार्यकर्ता,अच्छे वक्ता और एक अद्भुत इंसान थे. झारखंड ने अपने एक महान बेटे को खो दिया है,जिसे भुला पाना मुश्किल होगा और क्षति अपूरणीय है.

साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके काम के लिए 2018 में स्वर्गीय श्री हांसदा को भारत के राष्ट्रपति द्वारा पद्म श्री नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

2005 में, उन्होंने देवनागरी लिपि से भारत के संविधान का संथाली भाषा में अनुवाद किया और संथाल साहित्य अकादमी के संस्थापक सदस्य थे.

डॉ.अजय ने कहा कि वह पद्मश्री दिगंबर हंसदा के निधन की खबर सुनकर सदमे में हैं और प्रार्थना कर रहें हैं कि उनके परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति मिले.

Related Post