Breaking
Thu. Oct 15th, 2026

आदित्यपुर नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर डॉ. तनुश्री बोस ने देशवासियों को दी दुर्गा पूजा और शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा और शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर डॉ. तनुश्री बोस ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मिसेज इंडिया नेशनल ग्रैंड प्राइज, मिसेज इंडिया झारखंड और सुपर मॉम झारखंड 2025 का खिताब हासिल कर चुकीं डॉ. बोस ने इस पर्व को नारी शक्ति, आत्मविश्वास, साहस और सकारात्मकता का प्रतीक बताया।

डॉ. तनुश्री बोस ने कहा कि शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा केवल धार्मिक उत्सव नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपराओं से जुड़े ऐसे पर्व हैं, जो समाज को अच्छाई की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना हमें नारी शक्ति की महत्ता समझने और महिलाओं के भीतर मौजूद सामर्थ्य, साहस एवं आत्मविश्वास को पहचानने का संदेश देती है।

 

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का वास्तविक संदेश बुराई पर अच्छाई की जीत है। यह पर्व हमें अपनी खूबियों को पहचानने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और जीवन की चुनौतियों का मजबूती से सामना करने की प्रेरणा देता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर की सकारात्मक ऊर्जा को पहचानते हुए समाज में बेहतर बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए।

डॉ. बोस ने देशवासियों से अपील की कि वे नवरात्रि के संदेश को अपने जीवन में अपनाएं और सदैव सत्य, अच्छाई तथा सकारात्मक विचारों का साथ दें। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान और महिलाओं की क्षमताओं को पहचानना एक सशक्त समाज के निर्माण के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। साथ ही, दुर्गा पूजा और शारदीय नवरात्रि का यह पावन पर्व समाज में आपसी सद्भाव, एकता और सकारात्मकता को मजबूत करे।

Related Post