Breaking
Mon. Oct 12th, 2026

फाइनल डिवीजन में संपन्न हुआ स्वागत का सिलसिला

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के फाइनल डिवीजन में अंतिम स्वागत के कार्यक्रम के साथ स्वागत का सिलसिला थम गया।
बताते चलें कि सोमवार को टाटा मोटर्स के फाइनल डिविजन में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह , डीजीएम अमित सिन्हा, ईआर के वरीय प्रबंधक सुजीत झा समेत अन्य का स्वागत किया गया। इसी के साथ स्वागत का सिलसिला थम गया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह समेत तमाम अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शशि भूषण ने सबों को दुर्गोत्सव समेत आने वाले पर्व त्यौहारों की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि कंपनी को अच्छा ऑडर मिला है । यह हम सबों के लिए तथा कंपनी के लिए सुखद खबर है। उन्होंने क्वालिटी एवं सेफ्टी पर जोर देते हुए लक्ष्य पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस यूनियन के आने से सब काम समय से हो रहा है । वेतन समझौता से लेकर बोनस तक समय से हुआ। आगे कहा कि कंपनी और यूनियन के बीच मजबूत रिश्ते होने के कारण ही हमारी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार होता है। उन्होंने जीरो डिफेक्ट एवं जीरो दुर्घटना की बात को दोहराते हुए लक्ष्य प्राप्ति पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन रियाजुद्दीन ने किया जबकि स्वागत शैलेन्द्र सिंह एवं हरजीत सिंह संयुक्त रूप से किये।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।

Related Post

You Missed