Breaking
Mon. Nov 9th, 2026

*गुवा शहीद स्थल पहुंच विधायक सोनाराम सिंकु ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि*

चाईबासा: गुवा गोलीकांड के वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के तहत जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गुवा स्थित शहीद स्थल पहुंचे। उन्होंने गुवा के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान विधायक सोनाराम सिंकु ने शहीद स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना की और जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि गुवा के वीर शहीदों का बलिदान झारखंड की संघर्षशील पहचान और जनअधिकारों की लड़ाई का महत्वपूर्ण अध्याय है। शहीदों के त्याग और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों को अपने अधिकार, जल-जंगल-जमीन और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का झारखंड बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर शांति, विकास और सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ना होगा।

इस अवसर पर जगन्नाथपुर विधानसभा के कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदाधिकारी के साथ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Post