जमशेदपुर: कदमा स्थित बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में शिक्षक दिवस के मौके पर शनिवार को समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति सम्मान और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कई मनोरंजक गतिविधियों में भी हिस्सा लिया।
समारोह की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शुभश्री सरकार के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान को रेखांकित किया। निदेशक (अकादमिक्स) डॉ. अशोक सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया और उनके समर्पण की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुस्को, जमशेदपुर के महाप्रबंधक (O&M) आर. के. सिंह शामिल हुए। समारोह के दौरान शिक्षकों ने गीत, ‘Guess the Song & Movie’, अंताक्षरी और ‘Passing the Parcel’ जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह को और मनोरंजक बनाने के लिए ‘Cup Stack Challenge’, ‘Finish the Dialogue’ और ‘Pass the Smile’ जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इन खेलों में शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम में हंसी-खुशी और आपसी सौहार्द का माहौल बनाया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षकों को उनके समर्पण और सेवाओं के सम्मान में उपहार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डॉ. अशोक सिंह, डॉ. शुभश्री सरकार, उप-प्रधानाचार्या अर्चना बोस, पीयूष राज, ऋषभ चंद्रायण, आयुष रंजन (बाल्डविन अकादमी सोसाइटी, पटना) और प्रशासक सचिन कुमार उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक की भूमिका केवल विद्यार्थियों तक ज्ञान पहुंचाने तक सीमित नहीं है। वे विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और उनके व्यक्तित्व व चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

