जमशेदपुर। भाजपा नेता अनिल मोदी को भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ, झारखंड प्रदेश का प्रदेश संयोजक मनोनीत किए जाने पर उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को साधुवाद दिया।
अनिल मोदी ने कहा कि वे पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता हैं और संगठन द्वारा अब तक दी गई सभी जिम्मेदारियों का उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन किया है। नई जिम्मेदारी का भी वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निकायों से जुड़े मुद्दों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।
वर्तमान में अनिल मोदी जुगसलाई नगर परिषद में निर्वाचित पार्षद होने के अलावे कई अन्य संस्थाओं में सक्रिय रूप से जुड़े है।भाजपा में मोदी ने बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वे भाजपा के जिला प्रवक्ता, कोल्हान मीडिया प्रभारी सहित लगातार तीन सत्रों तक भाजपा के जिला महामंत्री रह चुके हैं।

