विगत दिनो दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुछ लोगो द्वारा विश्वविद्यालयो में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) के समानता और न्याय के विनिमय और आरक्षण का विरोध के घटना पर आज दिनाँक 02/09/2026 को सेक्टर-4/डी स्थित रविदास आश्रम में संयुक्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी एवं माइनॉरिटि फोरम (साजफ) की बैठक साजफ केन्द्रीय अध्यक्ष रामाकान्त राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संचालन दिनेश बेसरा बोकारो जिला अध्यक्ष ने किया।
साजफ के केन्द्रीय अध्यक्ष रामाकान्त राम ने कहा कि भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदायों के हितों की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं आरक्षण व्यवस्था देश में समान अवसर सुनिश्चित करने के महत्वपूर्ण संवैधानिक माध्यम हैं। शम्भु कुमार, डॉo इंद्रदेव पासवान, राजकुमार राम, देवानंद राम, ललन आनंदकर, जितेंद्र नारायण यादव, मदन मोहन महतो, सरजू केवट, संजय कुमार, अशोक राम, प्रदीप रजक ने भी अपना विचार व्यक्त किया। वक्ताओ ने कहा कि देश के संविधान, सामाजिक न्याय एवं आरक्षण व्यवस्था की सुरक्षा और विश्वविद्यालयों में समानता एवं न्याय के सिद्धांतों को मजबूत बनाए रखना की आवश्यकता है । ये भी कहा कि बहुजन समाज का प्रगति, समृद्धि एवं सुरक्षा के प्रतीक संविधान, आरक्षण एवं यूजीसी को नफरती समाज के लोग मिटाना चाहते हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संविधान, आरक्षण एवं यूजीसी के समानता और न्याय संबंधी प्रावधानों के समर्थन में आगामी 20 सितंबर 2026 को साजफ द्वारा एक विशाल “हुंकार महारैली” आयोजित की जाएगी जो सेक्टर 4 गांधी चौक से बिरसा मुंडा नया मोड़ तक जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रामसागर दास, महावीर पासवान, अवधेश कुमार सिंह, श्याम सुंदर यादव, राकेश कुमार, सहदाब अंसारी, प्रमोद रजक, परिख राज, प्रेमनाथ पासवान, रंजीत पासवान, देव कुमार, बिरेन्द्र कुमार, साहिद रजा, विजय कुमार, मिथुन कुमार, रामदेव राम, उजय कूमर, राजेश्वर कुमार, अनिल कुमार, अजित कुमार, आर डी प्रसाद, गणेश शर्मा, सुनील कुमार उपस्थित थे।

