Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

शहर की सड़कों पर उतरे उपायुक्त, बारिश के बीच लिया व्यवस्थाओं का जायजा

बोकारो:- लगातार हो रही बारिश के बीच बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुधवार को बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर में जलजमाव, जल निकासी, सफाई व्यवस्था, सड़कों की स्थिति और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर बारिश के कारण उत्पन्न जलजमाव एवं जल निकासी से जुड़ी समस्याओं को देखा गया। उपायुक्त ने संबंधित बीएसएल अधिकारियों को मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ-साथ स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि लगातार बारिश के दौरान नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखना और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी जरूरी है।

उन्होंने अधिकारियों को जलजमाव वाले क्षेत्रों की नियमित निगरानी करने, नालियों की सफाई सुनिश्चित करने तथा सड़क एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा।
बारिश के बीच उपायुक्त के इस जमीनी निरीक्षण से शहर की नागरिक सुविधाओं को लेकर प्रशासन की सक्रियता साफ नजर आई।

Related Post