चाईबासा: नवयुवक संघ, कमारहातु के तत्वावधान में 23 से 27 सितंबर तक पांच दिवसीय एनडीबीबीजेएस मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों की प्रविष्टि शुरू हो गई है। आयोजन समिति के अनुसार एक ही राजस्व गांव की 32 टीमों को प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा फोर्टी प्लस आयु वर्ग की आठ और महिला वर्ग की चार टीमों की प्रविष्टि ली जाएगी। प्रतियोगिता में शामिल होने की अंतिम तिथि 20 सितंबर निर्धारित की गई है।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर संचालन समिति का गठन किया गया है। इसमें सोनाराम देवगम को अध्यक्ष, सोना सिंह देवगम को उपाध्यक्ष, सुरजा देवगम को सचिव, अभय चंद्र देवगम को सह-सचिव, सोमय देवगम को कोषाध्यक्ष और रमेश देवगम को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
आयोजन समिति में ग्रामीण मुंडा बिरसा देवगम, मुखिया जुलियाना देवगम और पूर्व मुखिया लादू देवगम को संरक्षक बनाया गया है। वहीं पंसस दीनबंधु देवगम, शिक्षक कृष्णा देवगम, पूर्व सैनिक कैप्टन भीम सिंह देवगम, वार्ड सदस्य लक्ष्मण देवगम, पूर्व रेलवे इंजीनियर सामु, छोटू कृष्णा देवगम (एलआईसी), पूर्व सैनिक साऊ देवगम, पूर्व सैनिक बबलू देवगम, बैंक कर्मी अर्जुन देवगम, पूर्व फुटबॉलर रंगिया देवगम, सिकंदर सिंकू और संजीव देवगम को सलाहकार समिति में शामिल किया गया है।
आयोजन समिति ने इच्छुक टीमों से निर्धारित तिथि के भीतर अपनी प्रविष्टि कराने की अपील की है।

