Breaking
Tue. Aug 25th, 2026

80 से अधिक फोटोग्राफरों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर। फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर की ओर से मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एसोसिएशन से जुड़े 80 से अधिक फोटोग्राफरों ने उत्साह के साथ रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। सदस्यों ने कहा कि समय पर रक्त उपलब्ध होने से कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। इसी उद्देश्य से एसोसिएशन की ओर से आगे भी जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शिविर में एसोसिएशन के सचिव दलजीत सिंह, सह-सचिव राजेश चौहान और बलराम सरदार, कोषाध्यक्ष शिव शंकर गोराई, कार्यकारी सदस्य रजनीश उपाध्याय, ओम प्रकाश साह, रणजीत सिंह गबरी और हरिनारायण प्रसाद मौजूद रहे। संस्थापक सदस्यों में मुकेश कुमार, यश प्रजापति, बाबूलाल प्रसाद, अभिमन्यु कुमार, टी. सुभाष बालाजी और उज्ज्वल दत्ता ने भी शिविर में सहयोग किया।

जमशेदपुर ब्लड सेंटर और पीएसएफ की टीम ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल रहे। आयोजन के अंत में संस्था की ओर से भविष्य में भी रक्तदान सहित अन्य सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Related Post