Breaking
Sat. Aug 22nd, 2026

बोकारो थर्मल पोस्टऑफिश मुख्य सड़क से हुई राजद नेता की बाइक चोरी।थाना में किया शिकायत।

बोकारो थर्मल। बोकारो थर्मल पोस्टऑफिस मुख्य मुख्य सड़क किनारे खड़ी होंडा साइन बाइक शुक्रवार को चोरी हो गई। घटना की लिखित शिकायत आवेदन बोकारो थर्मल निवासी बाइक मालिक सह राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी जोधन नायक ने बोकारो थर्मल थाना की पुलिस को देकर कार्यवाई की मांग किए हैं। आवेदन में राजद नेता जोधन नायक ने लिखा है कि शुक्रवार की दोपहर वह अपनी बाइक से बोकारो थर्मल पोस्टऑफिश किसी कार्य से गया था। होंडा साइन बाइक पोस्टऑफिस गेट मुख्य सड़क किनारे खड़ी कर पोस्टऑफिस के अन्दर कार्य कर रहा था। वापस आने पर बाइक गायब थी। पीड़ित राजद नेता ने पुलिस से चोरी हुई बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई हैं। वही पुलिस बाइक बरामदगी हेतु मामले की जांच व कार्यवाई शुरू कर दिए है।

Related Post