Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

कोडरमा घाटी में अनियंत्रित ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग गंभीर रूप से घायल, आग लगने से मची अफरा-तफरी

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के घाटी स्थित बंदरचुवां के समीप शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रेलर पर सवार बिहार के मुंगेर निवासी विक्रम कुमार (24 वर्ष) और संग्रामपुर निवासी सोनू कुमार (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। रोड सेफ्टी सदस्य सागर कुमार गिरी ने भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर पर छड़ लोड था। जिसे दुर्गापुर से छड लोड करके बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान बंदरचुवां के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण ट्रेलर के अगले हिस्से में आग भी लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों घायल का इलाज कोडरमा घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Related Post