जमशेदपुर : श्री श्री दक्षिणेश्वर कालीमंदिर, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर कमेटी निर्मल नगर की ओर से सावन माह की तीसरी सोमवारी को 501 कुमारी कन्या व महिलाओं द्वारा स्वर्णरेखा नदी घाट से पानी लाकर भोले बाबा को किया जलाभिषेक. काली मंदिर के मुख्य पुजारी काजल चक्रवाती के नेतृत्व में सैकड़ों पुरुष महिलाओं ने आज स्वर्णरेखा नदी से घट में जल लाकर बारी बारी से कतारबद्ध होकर भोले बाबा को चढ़ाया गया. इस दौरान सभी ने अपने अपने घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की. इस दौरान भक्तों के बीच कमेटी द्वारा भंडारा का व्यवस्था किया गया था. मौके पर नारायण श्यामल, भोला सिंह, गोपाल देवनाथ, मन्नू मंडल, महादेव सेन, बूबुन गोराई, सत्तो माईती, बिपिन प्रसाद, बासुदेव चौधरी, छोटू गोराई, बीरेन्द्र सिंह, संदीप दत्ता, अश्वनी माझी, राजेंद्र सिंह, लीला मजूमदार, रेबा साव आदि उपस्थित थे.
501 महिलाओं ने स्वर्णरेखा नदी से जल लाकर बाबा भोलेनाथ को किया जलाभिषेक

