Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

निबंधित श्रमिको को पैंट , शर्ट का वितरण

चांडिल – गुदड़ी पंचायत के मुखिया किशन किस्कू ने श्रमिक मित्र ईचागढ़ प्रखंड के द्वारा निबंधित श्रमिकों को पेंट, शर्ट, साड़ी का वितरण किया. इस दौरान जानकारी देते हुए मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि श्रमिक मित्र प्रखंड के द्वारा निबंधित श्रमिकों को सरकार की ओर से दी जाने वाली पेंट शर्ट साड़ी आदि का वितरण किया गया. इस मौके पर रोबिन चंद्र माझी, शिकार माझी, शुक्रमनी माझी, बिरला माझी, सुशीला माझी, बसंती हांसदा, महेंद्र माझी, किरण माझी आदि उपस्थित थे.

चांडिल से संजय शर्मा की रिपोर्ट

Related Post