Breaking
Mon. Aug 3rd, 2026

हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, एक रात में 33 फरार अपराधी गिरफ्तार

हजारीबाग। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 1 और 2 अगस्त 2026 की रात विशेष समकालीन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान चोरी, लूट, डकैती तथा विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अपराधियों, वारंटियों और अभियुक्तों के खिलाफ जिलेभर में एक साथ कार्रवाई की गई।

अभियान का नेतृत्व जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों और पुलिस निरीक्षकों ने किया। पूरे जिले में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 30 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिनमें 113 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। पूरी रात चले इस अभियान में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कुल 33 फरार अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में गिरफ्तारी के डर से छिपे या फरार अपराधियों की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना को दें। पुलिस सूचना का त्वरित सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

Related Post