जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के समय और परिचालन में बदलाव किया है। इसके तहत 26 जुलाई 2026 को चलने वाली हावड़ा–पुरी शताब्दी एक्सप्रेस को निर्धारित समय से 7 घंटे 30 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 12277 हावड़ा–पुरी शताब्दी एक्सप्रेस 26 जुलाई को हावड़ा स्टेशन से अपने निर्धारित समय दोपहर 2:15 बजे के बजाय रात 9:45 बजे रवाना होगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 12021 हावड़ा–बड़बिल एक्सप्रेस को 26 जुलाई को टाटानगर स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इसके कारण इस ट्रेन का आगे का सफर रद्द रहेगा। इसके लिंक रेक से संचालित होने वाली 12022 बड़बिल–हावड़ा एक्सप्रेस भी बड़बिल के बजाय टाटानगर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी।
इसके अलावा, ट्रेन संख्या 20835 राउरकेला–पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस भी 26 जुलाई को निर्धारित समय दोपहर 2:00 बजे के बजाय एक घंटे की देरी से दोपहर 3:00 बजे राउरकेला स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

