Breaking
Thu. Jul 16th, 2026

रथ यात्रा में सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आग़ाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

जमशेदपुर: पवित्र रथ यात्रा के अवसर पर साकची में सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आग़ाज़ संस्था की ओर से संयुक्त रूप से विशाल जन-सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा शिविर में रथ यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, शर्बत और लड्डू की व्यवस्था की गई। दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की।

सेवा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल सारंगी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और निस्वार्थ सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने दोनों संस्थाओं की पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सहयोग का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

कार्यक्रम में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, सलाहकार सुरेन्द्र सिंह शिंदे तथा सेंट्रल सिख नौजवान सभा के चेयरमैन दमनप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

सेवा शिविर में सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, आग़ाज़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, मलविंदर सिंह, जगप्रीत सिंह (जे.डी.), सुखदेव सिंह, सुरेश मुखी, जगजीत सिंह, राजदीप सिंह, गुरबचन सिंह राजू, अभय महंती, सतपाल सिंह, अनुराग तिवारी सहित दोनों संस्थाओं के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों और रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने इस जन-सेवा पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Related Post