Breaking
Mon. Jul 6th, 2026

बोकारो थर्मल में चिकित्सक दमपति के आवास का ताला तोड़ अज्ञात अपराधियों ने किया नगदी सहित 14 लाख रुपए लागत के जेवरात की चोरी, चोर हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद

बोकारो थर्मल ।डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में उप महाप्रबंधक (स्वास्थ्य) सह मेडिकल सुप्रिटेंडेंट के पद पर कार्यरत चिकित्सक दंपति डॉ संजय कुमार एवं डॉ संगीता रानी के डीवीसी क्वाटर नम्बर टाइप 1/3 में लगे ताला को तोड़ कर अज्ञात अपराधियों ने लगभग 14 लाख रुपए लागत के आभूषण सहित 35 हजार रुपए नगदी व अन्य कीमती सामानों की चोरी कर चलते बने । चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने बताया कि वे और उनकी पत्नी दोनों बोकारो थर्मल अस्पताल में उप महाप्रबंधक स्वास्थ्य के पद पर कार्यरत है। 1 जुलाई को हम दोनों पति पत्नी अपने आवास में तला लगा कर डीवीसी मुख्यालय कोलकाता विभागीय ट्रेनिंग करने गए हुए थे। 5 जुलाई को जब वापस बोकारो थर्मल अपना क्वाटर लौटे तो क्वाटर के ग्रिल में लगा ताला सहित सभी कमरों एवं अलमारी में लगे ताला टूटा हुआ था और अलमारी में रखे पत्नी एवं मेरा सोना,चांदी, हीरे के आभूषण सहित नगदी व अन्य कीमती सामानों जिसकी कीमत लगभग 14 लाख होगी गायब है। घटना की सूचना बोकारो थर्मल थाना की पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। ताकि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Related Post