जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने सोमवार को जिले के तीन थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसके तहत फागुनी पासवान को सीतारामडेरा, मंटू कुमार को बिरसानगर और संतोष कुमार को श्यामसुंदरपुर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
पुलिस विभाग की ओर से किए गए इस फेरबदल के तहत फागुनी पासवान को पुलिस लाइन से सीतारामडेरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, कदमा थाना में जेएसआई के पद पर कार्यरत मंटू कुमार को बिरसानगर थाना की कमान सौंपी गई है। इसी तरह जुगसलाई थाना में जेएसआई के रूप में कार्यरत संतोष कुमार को श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि सीतारामडेरा के पूर्व थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को निलंबित किए जाने के बाद यह पद रिक्त था। इसके अलावा बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर थाना में भी थाना प्रभारी के पद खाली थे। इन रिक्त पदों पर नियुक्ति के साथ ही तीनों थानों को नए प्रभारी मिल गए हैं। एसएसपी के इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने नए दायित्व संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

