Breaking
Fri. Sep 18th, 2026

सड़क हादसा में बाइक सवार दो लोगों की मौत, चालक गंभीररूप से घायल

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला क्षेत्र के तमलुक में गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण बाइक अनियंत्रित होकर स्किट कर गई, जिससे उस पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब सात बजे तीन लोग एक ही बाइक पर सवार होकर तमलुक इलाके से गुजर रहे थे। इसी दौरान खराब सड़क के कारण बाइक अचानक फिसल गई। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब दो बजे एक अन्य घायल की भी मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान बसु बास्के के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। वहीं, बाइक चला रहे रथु का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा मृतक बासु बास्के के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Post