Breaking
Sun. Oct 4th, 2026

जमशेदपुर के युवाओं ने किया उम्मीद ग्लोबल एकेडमी का दौरा


जमशेदपुर के नौजवानों की एक टीम ने पश्चिम बंगाल स्थित प्रसिद्ध उम्मीद ग्लोबल एकेडमी का दौरा किया।

इस दौरान युवाओं ने एकेडमी के संस्थापक जनाब वली रहमानी साहब से खास मुलाकात की। मुलाकात में शिक्षा की अहमियत, युवाओं के बेहतर भविष्य, नई नस्ल की सही रहनुमाई और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने जैसे कई अहम मुद्दों पर गुफ्तगू हुई।

युवाओं ने कहा कि वली रहमानी साहब की दूरदर्शी सोच और शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयास बेहद प्रेरणादायक हैं। उनका मानना है कि बेहतर तालीम और सही मार्गदर्शन से नौजवान अपने भविष्य के साथ-साथ समाज के भविष्य को भी बेहतर बना सकते हैं।

इस मौके पर अल्तमश खान, संजर खान, मंज़र हाशमी, जुनैद शकील, हुज़ैफ़ा खान और बाबू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह दौरा युवाओं के लिए शिक्षा, सोच और भविष्य को लेकर एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल के रूप में सामने आया।

Related Post