Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

*बालकुंज के बच्चों के लिए बेड, बर्तन, गैस चूल्हा समेत उपयोगी सामग्री उपलब्ध*

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत परिसदन, चाईबासा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बालकुंज, चाईबासा में रह रहे बच्चों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया। मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन विभाग दीपक बिरुआ, सांसद सिंहभूम जोबा माझी, विधायक मंझगांव नीरल पुरती, विधायक चक्रधरपुर सुखराम उरांव, विधायक जगन्नाथपुर सोनाराम सिंकु एवं विधायक मनोहरपुर जगत माझी ने बालकुंज संचालक को सामग्री प्रदान की।

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू एवं उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार भी मौजूद रहे।

बालकुंज में रह रहे बच्चों की आवासीय और दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 10 बेड, गद्दे, तकिए, चादर और कंबल उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा भोजन एवं दैनिक उपयोग के लिए प्लेट, कटोरी, गिलास और चम्मच सहित कुल 60 पीस बर्तन सेट तथा दो गैस चूल्हा और सिलेंडर भी प्रदान किए गए।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बालकुंज में रह रहे बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ उनके समुचित विकास के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाना जरूरी है।

उपलब्ध कराई गई सामग्रियों से बालकुंज में रह रहे बच्चों की आवासीय एवं दैनिक जरूरतों की पूर्ति में सुविधा होगी और वहां की बुनियादी सुविधाएं और मजबूत होंगी। बालकुंज संचालक ने सहयोग के लिए जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

Related Post