Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हज़ारों लोगों ने दिया अमन-शांति का संदेश

जमशेदपुर: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को जमशेदपुर में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। मानगो के गांधी मैदान से शुरू हुआ जुलूस शहर के विभिन्न इलाकों और प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए धातकीडीह सेंटर मैदान पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

जुलूस में विभिन्न मस्जिदों के इमाम, उलेमा और मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे। जुलूस के दौरान लोगों ने अमन, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। रास्ते में कई जगहों पर लोगों के लिए लंगर और खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई, जिसका लोगों ने वितरण किया।

जुलूस के धातकीडीह सेंटर मैदान पहुंचने के बाद इस्तेमाई दुआ का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान के अलावा शहर की विभिन्न मस्जिदों के इमाम और उलेमा मौजूद रहे।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि जुलूस के माध्यम से समाज की ओर से अमन और शांति का संदेश दिया जाता है। साथ ही जगह-जगह लंगर और खाद्य सामग्री का वितरण कर लोगों के बीच सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत किया जाता है।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी हर साल बड़े स्तर पर आयोजित हो रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों से लोग इसमें शामिल होकर एकता, भाईचारे और शांति का संदेश देते हैं।

Related Post