Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

चाईबासा: चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा में सफलता हासिल करने पर लक्ष्य चौधरी को पश्चिम सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा की ओर से सम्मानित किया गया। लक्ष्य चौधरी की अनुपस्थिति में उनके पिता संतोष चौधरी और दादाजी बजरंग चौधरी ने उनकी ओर से सम्मान ग्रहण किया।

सम्मेलन के पदाधिकारियों ने लक्ष्य चौधरी की सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान लक्ष्य के पिता संतोष चौधरी और दादाजी बजरंग चौधरी को मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मेलन के सदस्यों ने कहा कि लक्ष्य चौधरी की यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लक्ष्य अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर भविष्य में भी समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

सम्मान समारोह में पुरुषोत्तम शर्मा, राजकुमार मुंदड़ा, शिव बजाज और अशोक विजयवर्गीय उपस्थित थे। उपस्थित सदस्यों ने लक्ष्य चौधरी को सीए परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Post