Breaking
Sun. Aug 2nd, 2026

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, कुएं में गिरने से बेटी की मौत, मां गंभीर

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र स्थित गैपुरा चौकी अंतर्गत बैशपुर गांव में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। गांव के एक कुएं में मां और बेटी के गिर जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला।

हादसे में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी गैपुरा पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुरेश चंद द्विवेदी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सर्रोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसका इलाज शुरू किया। बेटी की मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Post