Breaking
Sat. Aug 1st, 2026

अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल का सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जायसवाल का जन्मदिन भी मनाया गया

जमशेदपुर: अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल का सातवां स्थापना दिवस शनिवार को साकची शनि मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से भोग एवं प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जायसवाल का जन्मदिन भी गरीब बच्चों के साथ सादगी और आत्मीयता से मनाया गया। इस दौरान बच्चों के बीच खुशियां बांटी गईं और सामाजिक सेवा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि, प्रदेश उपाध्यक्ष चंचल भाटिया, प्रदेश सचिव रितेश अग्रवाल, प्रदेश महिला अध्यक्ष सुनीता जायसवाल, जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता, जिला महामंत्री महेंद्र श्याम सहित बड़ी संख्या में व्यापारी भाइयों ने सक्रिय सहयोग दिया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने कहा कि अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल आगे भी व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके सुख-दुख में मजबूती से साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन विशेष रूप से छोटे व्यापारियों और महिला उद्यमियों के हितों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करता रहेगा तथा हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, सेवा और व्यापारी हितों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ।

Related Post