Breaking
Sun. Aug 2nd, 2026

जुगसलाई में शुरू हुआ एंटी मलेरिया लारवा का छिड़काव, पार्षदों ने जताया प्रशासन और जुस्को का आभार

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में मलेरिया और डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए जुस्को ने शनिवार से एंटी मलेरिया लारवा का छिड़काव शुरू कर दिया। यह कार्रवाई क्षेत्र के पार्षद अनिल मोदी और सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना) द्वारा जिला सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल से मुलाकात कर तत्काल छिड़काव की मांग किए जाने के बाद शुरू हुई।

पार्षद अनिल मोदी ने कहा कि जुगसलाई घनी आबादी वाला इलाका है, जहां बारिश के दौरान जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में नियमित एंटी लारवा छिड़काव जनस्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए इस अभियान को लगातार जारी रखने की मांग की।

वहीं पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना) ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रशासन और जुस्को का आभार जताते हुए कहा कि समय पर शुरू किए गए इस अभियान से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। उन्होंने नगर परिषद से सभी वार्डों में नियमित रूप से एंटी लारवा छिड़काव और साफ-सफाई अभियान चलाने की भी मांग की।

दोनों पार्षदों ने जुगसलाई के लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, स्वच्छता बनाए रखें और मच्छरों के प्रजनन को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Related Post