Breaking
Thu. Aug 20th, 2026

लोहरदगा में दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की

लोहरदगा: लोहरदगा शहर के पतरा टोली इलाके में गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने एक दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय शुभम कुमार के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, शुभम अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उनमें से एक ने उसकी छाती में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शुभम को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित लोगों ने पावरगंज चौक जाम कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और शहर में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Related Post