Breaking
Sat. Jul 25th, 2026

घोड़ाबांधा मोड़ पर नशेड़ियों के बीच खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे की पाइप से हमला, तीन घायल

जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र स्थित घोड़ाबांधा मोड़ पर शुक्रवार देर रात नशे की हालत में मौजूद कुछ लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े और धारदार हथियारों के साथ हमला कर दिया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हमले में विष्णु सिंह सरदार और राहुल सरदार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान झगड़ा शांत कराने पहुंचीं विष्णु सिंह सरदार की पत्नी को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। उन पर लोहे की पाइप से हमला किया गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नीग्रो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और हमले के पीछे की वजह तथा इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

Related Post