Breaking
Fri. Jul 24th, 2026

जुगसलाई में भी चलाया जाए स्वच्छता अभियान, UISL प्रबंधन से भाजपा नेता अनिल मोदी ने की मांग

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद एवं भाजपा नेता अनिल मोदी ने UISL (जुस्को) द्वारा मानगो नगर निगम क्षेत्र में शुरू किए गए स्वच्छता अभियान का स्वागत किया है। उन्होंने UISL प्रबंधन को बधाई देते हुए मांग की है कि इसी तरह का विशेष सफाई अभियान जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में भी चलाया जाए।

अनिल मोदी ने UISL प्रबंधन को पत्र लिखकर कहा कि जुगसलाई भी टाटा स्टील के गैर-कंपनी क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है और टाटा स्टील के मुख्य कारखाने के समीप स्थित है। इसके बावजूद क्षेत्र के बड़े नालों की लंबे समय से नियमित सफाई नहीं होने के कारण जलजमाव, गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जुगसलाई घनी आबादी वाला और व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था यहां की प्रमुख जरूरत है।

भाजपा नेता ने UISL प्रबंधन से जुगसलाई क्षेत्र के चार प्रमुख बड़े नालों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके और क्षेत्र में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाया जा सके।

अनिल मोदी ने उम्मीद जताई कि जिस तरह UISL ने मानगो में सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छता अभियान शुरू किया है, उसी तरह जुगसलाई की समस्याओं को भी प्राथमिकता देते हुए जल्द विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुगसलाईवासियों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराना भी सामाजिक दायित्व का हिस्सा है।

Related Post