Breaking
Fri. Jul 24th, 2026

कांग्रेस के दोहरे रवैए के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय आदित्य साहू के निर्देशानुसार कांग्रेस के दोहरे रवैए एवं झारखंड के युवाओं के साथ हुए अन्याय के विरोध में आज संध्या 5:00 बजे भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय, साकची से उपायुक्त कार्यालय के समीप जुबली पार्क गोलचक्कर तक विरोध मार्च निकालकर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कठोर कानून बनाए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई एवं फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था किए जाने के बावजूद कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन करते हुए असामाजिक तत्वों के साथ भाजपा कार्यालयों को निशाना बना रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित झारखंड में JPSC, JSSC तथा JAC की परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक, घोटालों एवं भ्रष्टाचार के मामलों पर कांग्रेस पूरी तरह मौन है। वर्ष 1975 के जेपी आंदोलन के दौरान लगाए गए आपातकाल और छात्र आंदोलनों के दमन को देश का युवा आज भी नहीं भूला है। कांग्रेस का इतिहास युवाओं की आवाज़ दबाने का रहा है।

जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि झारखंड के लाखों युवा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की अपेक्षा रखते हैं, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार उनकी उम्मीदों पर लगातार कुठाराघात कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और सभी अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग करती रहेगी।

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने स्पष्ट किया कि यह विरोध कार्यक्रम पूरी तरह लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया। पार्टी ने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की चुप्पी और दोहरे रवैए के खिलाफ भाजपा का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा तथा युवाओं के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज़ बुलंद की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रीता मिश्रा, कुलवंत सिंह ‘बंटी’, हलधर नारायण साह, जटाशंकर पांडे, वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन अग्रवाल, हरिकिशोर तिवारी, मनोज सिंह, जिला पदाधिकारी अमरजीत सिंह ‘राजा’, श्री राजीव सिंह, कृष्णा शर्मा, संजीत चौरसिया, मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, रंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, उपेन्द्र गिरी, प्रशांत पोद्दार, मारुति नंदन पांडे, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, सुमित शर्मा, नीरज शर्मा, राकेश चौबे, रितेश झा, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल से ज्ञान प्रकाश, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, अमित सिंह, युवा मोर्चा से अमित अग्रवाल, अमिताभ सेनापति, नीतीश कुशवाहा, शशांक शेखर, अभिमन्यु सिंह, शैलेश गुप्ता, मनोज बाजपेयी, चिन्टू सिंह, प्रकाश दुबे, महिला मोर्चा से श्रीमती कुसुम पूर्ति, श्रीमती प्रीति सिन्हा, श्रीमती जयश्री शर्मा, श्रीमती सीमा दास, श्रीमती मीरा शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post