Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

बड़ौदा घाट में नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट में रविवार को नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नदी में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल बागबेड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत होती है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है और शरीर दुबला-पतला है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव नदी की धारा के साथ बहकर बड़ौदा घाट तक पहुंचा है। हालांकि, मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Post