Breaking
Sat. Oct 3rd, 2026

दिनदहाड़े महिला के गले से 10 ग्राम सोने की चेन छीनकर बाइक सवार फरार

बोकारो:- सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट स्थित मयूर मेडिकल के सामने सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से करीब 10 ग्राम सोने की चेन झपट ली और बीजीएच की ओर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब स्वांग निवासी संजय कुमार सिन्हा अपनी पत्नी कनक लता सिन्हा के साथ बेटे के इलाज के लिए अस्पताल आए थे।

पीड़ित ने सेक्टर-4 थाना में दिए आवेदन में बताया कि घटना सुबह करीब 11:15 बजे की है। बदमाशों में से एक ने सफेद टोपी और आसमानी (स्काई) रंग की शर्ट पहन रखी थी। दंपती ने कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर दोनों अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Post