Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

जीतेन्द्र ज्योतिषी की माता के निधन पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जताई शोक संवेदना

चाईबासा: झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र ज्योतिषी की माता के निधन पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रविवार को उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस दौरान मिथिलेश कुमार ठाकुर ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि माता-पिता का साया जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है और माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती।

पूर्व मंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पूरी संवेदना के साथ जीतेन्द्र ज्योतिषी एवं उनके परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय सहित परिवार के सदस्य और अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Related Post