जमशेदपुर, 2 जुलाई 2026।
जमशेदपुर शहर में लगातार बिगड़ती विधि-व्यवस्था, बढ़ती आपराधिक घटनाओं तथा व्यापारियों एवं आम नागरिकों में व्याप्त असुरक्षा की भावना को देखते हुए कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट), के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने जमशेदपुर ने कल आयोजित ‘जमशेदपुर बंद’ को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।
कैट के भरत वसानी का मानना है कि शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है।
कैट के किशोर गोलेच्छा ने कहा व्यापारियों, उद्यमियों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वर्तमान परिस्थितियों में प्रभावी एवं ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि नागरिकों का विश्वास बहाल हो सके और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
कैट ने सभी व्यापारियों से अपील करता है कि वे शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से बंद का समर्थन करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर संगठन के दिलीप गोयल और निलेश वोरा को विश्वास है कि प्रशासन इस गंभीर विषय पर शीघ्र एवं प्रभावी कदम उठाएगा, जिससे शहर में सुरक्षा एवं शांति का वातावरण पुनः स्थापित हो ।
सोंथालिया ने जमशेदपुर के सभी व्यापारियों से अपील है कि शांति पूर्ण तरीक़े से अपने प्रतिष्ठान को बंद रखें ।

