Breaking
Sat. Jun 27th, 2026

हत्या कर ट्रैक्टर चालक का शव झाड़ी में फेंका

कोडरमा। डोमचांच प्रखंड के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा–गिरिडीह मुख्य मार्ग पर पुरनाडीह और नवादा पुल के बीच स्थित झाड़ी से सुबह एक ट्रैक्टर चालक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहार के रजौन (मुड़वारो) निवासी प्रभु यादव के 44 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार यादव के रूप में हुई है। फुलवरिया निवासी अनु कुमार मेहता ने बताया कि सुनील उनके ट्रैक्टर का चालक था और पुरनाडीह में किराये के मकान में रहता था। गुरुवार रात वह अपने चचेरे भाई के साथ मुर्गा खाने की बात कहकर निकला था। उसका चचेरा भाई पुरनाडीह की एक नंबर खदान में हाईवा चलाता है। देर रात तक घर नहीं लौटने पर शुक्रवार सुबह उसकी तलाश की गई। खोजबीन के दौरान पुरनाडीह–नवादा पुल के समीप झाड़ी में उसका शव पड़ा मिला। अनु कुमार मेहता ने आशंका जताई कि घटनास्थल पर बालू बिखरा हुआ था। उनके अनुसार, किसी बालू ट्रैक्टर से जुड़े विवाद में सुनील की हत्या कर शव वहां फेंका गया हो सकता है। हालांकि, इस आशंका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही नवलशाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेज दिया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है तथा हत्या के कारणों और आरोपितों का पता लगाने में जुटी है।

Related Post