Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

हंटरगंज में बंद खदान के गड्ढे में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी; शिनाख्त में जुटी पुलिस

चतरा : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जजलो बाजार के समीप एक बंद पड़े माइंस के पानी भरे गड्ढे में शुक्रवार अहले सुबह एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और स्थानीय लोगों से शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या या हादसे के एंगल से मामले की गहन जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के घर से कोई महिला लापता है या इस संबंध में कोई जानकारी हो, तो तुरंत हंटरगंज थाना पुलिस से संपर्क करें। शव की पहचान के लिए आसपास के थानों और जनप्रतिनिधियों को भी सूचना दे दी गई है।

Related Post