Breaking
Tue. Jul 14th, 2026

रविंदर सिंह बने धर्म प्रचार कमिटी अकाली दल जमशेदपुर के प्रधान, गुरमत प्रचार को नई गति देने का संकल्प

जमशेदपुर: सिख धर्म की शिक्षाओं, गुरमत विचारधारा और धर्म प्रचार गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से धर्म प्रचार कमिटी अकाली दल जमशेदपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को मनीफिट सोखी कॉलोनी स्थित कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026 से 2029 तक के कार्यकाल के लिए रविंदर सिंह को मुख्य सेवादार (प्रधान) तथा रविंदर पाल सिंह को अंकेक्षक (ऑडीटर) चुना गया।

बैठक की अध्यक्षता वर्तमान प्रधान जत्थेदार जरनैल सिंह ने की। पूर्व प्रधान सुखदेव सिंह ने मुख्य सेवादार पद के लिए रविंदर सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने एकमत से स्वीकार किया। वहीं अंकेक्षक पद के लिए रविंदर पाल सिंह के नाम का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

चुनाव के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कमिटी गुरमत प्रचार, सिख इतिहास के प्रसार, युवाओं को धर्म से जोड़ने और समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कार्य करेगी।

नवनियुक्त प्रधान रविंदर सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सेवा का अवसर है। उन्होंने कहा कि संगत के सहयोग और गुरु साहिब की कृपा से वे गुरमत विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने, युवाओं को सिख इतिहास और सिद्धांतों से जोड़ने तथा समाज में सेवा, सिमरन और सरबत के भले की भावना को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।

नवनियुक्त अंकेक्षक रविंदर पाल सिंह ने कहा कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कमिटी का उद्देश्य संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ अधिक लोगों को गुरबाणी और गुरु साहिब की शिक्षाओं से जोड़ना है।

बैठक में जत्थेदार जरनैल सिंह, सुखदेव सिंह, राम कृष्ण सिंह, हरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, अजीत सिंह, प्रीतपाल सिंह, अमृतपाल सिंह, कुलदीप सिंह, गुरदेव सिंह, चरणजीत सिंह, अवतार सिंह, जस्सा सिंह, जसबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Related Post