Breaking
Mon. Jul 13th, 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस कल चाईबासा नगर के विभिन्न स्थानों पर मनाया जाएगा

चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी चाईबासा नगर की ओर से भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) कल नगर के विभिन्न स्थानों पर मनाई जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विभिन्न स्थानों के लिए व्यवस्था प्रमुख बनाए गए हैं।

कार्यक्रम को लेकर बाल मंडली के लिए जगदीश निषाद, रीना कर और मृदुल निषाद को व्यवस्था प्रमुख बनाया गया है। वहीं गाड़ी खाना के लिए रोहित दास और नितिन विश्वकर्मा, गुटुसाईं हिलटॉप के लिए संजय राम तुरी, अनमोल विश्वकर्मा, उज्जवल रक्षित, कुम्हार टोली के लिए शैलेश कुमार और दीनू पटनायक को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा टुंगरी क्षेत्र के लिए दिलीप साहू, अजय झा और रामानंद महतो, जबकि पुलहातु क्षेत्र के लिए दीपक पोद्दार और नीरज गुप्ता को व्यवस्था प्रमुख बनाया गया है।

इन सभी स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर सभी व्यवस्था प्रमुखों को नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार के सहयोग से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का चित्र सौंपा गया।

चित्र समर्पित कार्यक्रम में चाईबासा नगर प्रभारी राजश्री बानरा, जिला मंत्री पवन शर्मा, जय किशन बिरूली, प्रताप कटियार महतो और नवीन सवैया उपस्थित थे।

Related Post