Breaking
Mon. Aug 3rd, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामदास भट्ठा में भव्य योग शिविर का आयोजन

जमशेदपुर, 21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो), जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला मंत्री श्री राजू सिंह के कुशल नेतृत्व में रामदास भट्ठा केंद्र में एक अत्यंत सफल और ऊर्जावान योग शिविर का आयोजन किया गया। “करो योग, रहो निरोग” के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस स्वास्थ्यवर्धक और आध्यात्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री श्री नंदजी प्रसाद ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व जिला पदाधिकारी श्री निरंजन पांडे ने भी योगाभ्यास कर वहां उपस्थित जनसमूह और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के भारी संख्या में उत्साही युवा साथियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ हिस्सा लिया तथा अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में पिरोने की हमारी प्राचीन भारतीय धरोहर है। सभी ने एकजुट होकर स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति:

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य अतिथियों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से ज्योति दुबे, संजय कुमार, रामू रेड्डी, आशीष राव, अजय सिंह, रोहित कुमार , आशुतोष प्रमाणिक, सौरव सोनकर, अनिमेष प्रमाणिक, प्रवीण दास, अनमोल, दीपेश, भोला, गोविंदा, निखिल, साहब सहित अन्य देवतुल्य विशेष साथी गण उपस्थित थे।

Related Post