Breaking
Sun. Jun 21st, 2026

60 लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

चतरा : चतरा पुलिस ने वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पैनीकला गांव स्थित हरदाही-कौलेश्वरी मुख्य पथ से 60 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर कमलेश कुमार (पिता स्व बोधी गंझु) वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के राजगुरूआ गांव का रहने वाला है। उसके पास से 277 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा एक स्कॉर्पियों वाहन (जेएच 05 सीसी 9996) व एक मोबाइल जब्त किया गया। यह जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति एक सफेद रंग के स्कॉर्पियो में पैनीकला के आगे ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री करने जा रहा है। सूचना के आधार पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरदाही-कौलेश्वरी सड़क पर पहुंचे। इसी क्रम में दंतार की ओर से एक स्कॉपिैयो आता दिखाई दिया। जिसकी घेराबंदी कर वाहन को रोक दिया गया। तलाशी के दौरान तस्कर के पास से उक्त 277ग्राम ब्राउन शुगर मिला। वहीं तस्कर का मोबाइल और वाहन को जब्त करते हुवे थाना लाया गया। पूछ ताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। साथ ही साथ इस कांड में शामिल अन्य तस्करों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, वशिष्ठ नगर थाना के एएसआई छोटन राम व कई जवान शामिल थे।

Related Post