Breaking
Wed. Jun 10th, 2026

भाजपा नगर बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण*

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला भारतीय जनता पार्टी चाईबासा नगर की बैठक नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार की अध्यक्षता में कैफेटेरिया में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला मंत्री सह जिला परिषद सदस्य राजश्री बानरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

बैठक में हाल के दिनों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के अभियान में चाईबासा नगर पूरे जिले में प्रथम स्थान पर रहा। इस उपलब्धि पर नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए बधाई दी।

राजश्री बानरा ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इसके अलावा बुद्धिजीवी सम्मेलन, लाभार्थी संपर्क अभियान तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि विशेष सेवा शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने संबंधी शिविर शामिल होंगे। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के साथ इस अभियान का समापन किया जाएगा।

बैठक में झारखंड में चल रहे एसआईआर कार्य की भी समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि पार्टी द्वारा चयनित बीएलए-2 अपने-अपने बूथों पर बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर सहयोग करें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न छूटे।

बैठक का संचालन नगर मंत्री नीतीश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंत्री रीना कर ने दिया। बैठक के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।

बैठक में दीपक पोद्दार, नीरज गुप्ता, दीनू पटनायक, पवन शर्मा, रूपा सिंह दास, सुप्रिया दास, डोली कर, रीना कर, हेमंती विश्वकर्मा, मृदुला निषाद और रिंकू यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post