Breaking
Tue. Jun 9th, 2026

डीवीसी का विद्युत तार गिरने से बेजुबान भैंस की हुई मौत, सिक्स यूनिट लाल पुल समीप की है घटना।

बोकारो थर्मल । बोकारो थर्मल सिक्स यूनिट लोहा पुल समीप डीवीसी की 2 20 चलंत विद्युत तार के चपेट में आ जाने से एक मवेशी भैंस की मौत हो गई। भैंसा कोनार नदी लोहा पुल समीप घास खा रहा था इसी बीच डीवीसी की विद्युत तार भैंस के ऊपर गिर गया जिससे भैंसा की मौत हो गई। मृतक भैंस का मालिक उदय यादव ने बताया कि डीबीसी की युक्त विद्युत तार बगल के गंजूडीह बस्ती विद्युतापूर्ति के लिए दी गई है। जो सोमवार की लगभग नौ बजे टूट कर मवेशी के ऊपर गिर गई । गलीमत रही की घटना के वक्त कोई वाहन नहीं गुजर रही थी अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। मृत मवेशी का मालिक सिक्स यूनिट नदी टोला में रहता है और दूध बेच कर अपना व परिवार का जीविका चलाता है। भैंस की मौत हो जाने से उनके बीच आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाएगी जिस कारण पूरा परिवार शोक में है।

Related Post