Breaking
Tue. Aug 25th, 2026

डोबो पुल पर युवती ने नदी में कूदने का किया प्रयास, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के डोबो पुल पर बुधवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने नदी में छलांग लगाने की कोशिश की। सौभाग्य से मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय युवकों ने समय रहते स्थिति को समझ लिया और तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित बचा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10 बजे युवती पुल के किनारे पहुंची और संदिग्ध परिस्थितियों में नदी की ओर बढ़ने लगी। उसकी गतिविधियों पर नजर पड़ते ही आसपास मौजूद युवकों को स्थिति असामान्य लगी। उन्होंने बिना देर किए युवती को पकड़ लिया और उसे पुल के किनारे से सुरक्षित स्थान पर ले आए।

घटना की सूचना मिलने पर सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने संरक्षण में लेकर उससे बातचीत की। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवती किसी मानसिक तनाव या व्यक्तिगत परेशानी से जूझ रही थी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Post