Breaking
Mon. Jun 1st, 2026

टीएमएच गोलचक्कर हादसे के बाद बिष्टुपुर थाना में हंगामा, फायर ब्रिगेड वाहन छोड़ने के आरोप पर भड़के परिजन

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: null; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (12, 0);aec_lux: 369.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;zeissColor: bright;

जमशेदपुर। टीएमएच गोलचक्कर के पास हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद सोमवार को बिष्टुपुर थाना परिसर में जमकर हंगामा हुआ। मृतक मो. हुसाम अख्तर के परिजन, स्थानीय पार्षद और क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में थाना पहुंचे और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड वाहन को छोड़ दिए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।

परिजनों का आरोप था कि जिस फायर ब्रिगेड वाहन की चपेट में आने से मो. हुसाम अख्तर की जान गई, उसे पुलिस ने बिना जब्त किए जाने दिया, जबकि हादसे में शामिल मृतक की बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इस बात को लेकर परिजनों में भारी नाराजगी देखी गई। उनका कहना था कि जब दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है तो दोनों वाहनों के साथ समान प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए थी।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के रिश्तेदारों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि और मोहल्ले के लोग भी बिष्टुपुर थाना पहुंच गए। सभी ने पुलिस प्रशासन से जवाब मांगा कि आखिर किस आधार पर फायर ब्रिगेड वाहन को छोड़ा गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

थाना परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। परिजन मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि परिवार के एक सदस्य की असमय मौत से घर पर आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है, इसलिए जिम्मेदार पक्ष को मुआवजा देना चाहिए।

विरोध के दौरान लोगों ने पुलिस और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत की तथा मामले में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बावजूद देर शाम तक थाना परिसर में बहस और हंगामे का दौर चलता रहा।

गौरतलब है कि सोमवार को टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई निवासी मो. हुसाम अख्तर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, जबकि परिजन न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।

Related Post