Breaking
Sat. Sep 26th, 2026

सोनारी में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, लू लगने की आशंका

जमशेदपुर। सोनारी इलाके में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान निर्मल नगर निवासी गोलू के रूप में की गई है। उसका शव सोनारी स्थित सरदार अखाड़ा के सामने मिलने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों शहर में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू के कारण गोलू की तबीयत बिगड़ी होगी। आशंका जताई जा रही है कि तेज धूप और गर्म हवाओं की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।

शहर में बढ़ती गर्मी अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होती नजर आ रही है। बीते एक सप्ताह के भीतर यह चौथी ऐसी मौत बताई जा रही है, जिसमें लू की आशंका जताई गई है।

Related Post