चतरा : गिद्धौर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोड़ के समीप शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार परिवार को रौंद दिया, जिससे एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। मृतक महिला की पहचान मयडीह गांव निवासी दिलीप रविदास की 26 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दिलीप अपनी पत्नी और दो वर्षीय बच्ची के साथ ससुराल बरही से लौट रहे थे। इसी दौरान चतरा की ओर जा रहे बालू लदे ट्रैक्टर के चालक ने सामने पुलिस वाहन को देखकर अचानक गाड़ी मोड़ दी और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर का पहिया महिला के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि पति और बच्ची घायल हैं। मौके पर पहुँची पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।
चतरा: पुलिस को देख बालू लदे ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्कर; महिला की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

